Live News

बुलंदशहर : अनूपशहर में स्नान करने आए लोगों को मुर्गा बनाकर पीटा, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर के अनूपशहर के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मुर्गा बनाकर मार रहे हैं।

घटना में सिक्योरिटी कंपनी के दो गार्ड भी शामिल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गंगा के टापू पर अर्धनग्न अवस्था में श्रद्धालु मुर्गा बने हुए हैं और पास में कुछ मोटर बोट्स खड़ी हैं।

सिक्योरिटी कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोग खतरनाक स्थान पर स्नान कर रहे थे। एक व्यक्ति डूबने की स्थिति में था, जिसे बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर स्नान करने की हिदायत दी गई थी। हालांकि, वीडियो के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

एक अन्य वीडियो में एक युवक के शरीर पर डंडों से मारने के निशान दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्राधिकारी अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो की पुष्टि की जा रही है। अभी तक कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *