News

बुलंदशहर पुलिस, 15 नई स्कॉर्पियो बेड़े में शामिल

बुलंदशहर पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस बेड़े में आज 15 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल की गई हैं।

इन वाहनों को एक विशेष समारोह में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर गाड़ियों पर फूल बरसाए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बन गया। एसएसपी ने डायल-112 वाहनों को रवाना किया, इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नई गाड़ियों के शामिल होने से अब जिले में डायल-112 की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इससे आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पुलिस की पहुंच बढ़ेगी।एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि इन नए वाहनों के जुड़ने से जिले में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम काफी बेहतर होगा। किसी भी घटना या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस अब और तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा में बड़ा लाभ मिलेगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *