Live News

बुलंदशहर : पुलिस ने दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार,5 पिस्टल, दो अवैध तमंचे और 288 कारतूस बरामद

 बुलंदशहर में भारी संख्या में अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान दो आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं। और पांच पिस्टल, दो अवैध असलहा अवैध तमंचे भी बरामद किए गए हैं। आरोपी मुबीन आजीवन कारावास की सजा काट चुका है।

सीओ डिबाई रामकरण सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्वात देहात टीम और छतारी थाना पुलिस ने बहलोलपुर बस अड्डे के समीप छापेमारी करते हुए बताया कि भारी संख्या में अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं। इस दौरान पुलिस टीम ने असलहा और कारतूस बेचने वाले दो हथियार तस्करों को भी दबोचा है। गिरफ्तार हथियार तस्करों से पांच अवैध पिस्तौल, दो अवैध तमंचे और 288 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपियों में मोबिन को आजीवन कारावास यानी 12 साल की सजा हो चुकी है। इसके अलावा दूसरा आरोपी याकूब निवासी मेरठ बताया गया है। सीओ दिबाई रामकरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *