Live News

बुलंदशहर : तेज रफ्तार कार ने बारातियों को मारी टक्कर, दूल्हा समेत नौ घायल

बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-34 पर गांव लालपुर में घुड़चढ़ी के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने समारोह में शामिल लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हा समेत नौ लोग घायल हो गए, जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं।

हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे कार चालक ने दूल्हे की गाड़ी को भी टक्कर मार दी, जिससे उसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने भाग रहे कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया।

गांव लालपुर निवासी सुमित ने बताया कि रविवार को गांव के राजेश यादव के बेटे विशाल की बारात गाजियाबाद क्षेत्र के गांव बंभेटा जानी थी। शाम के समय विशाल की घुड़चढ़ी नेशनल हाईवे-34 किनारे हो रही थी, तभी यह घटना हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *