बुलंदशहर : दो समुदाय में पथराव, तोड़फोड़, जहांगीरबाद में बवाल
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में दो सुमदायों में शनिवार सुबह जमकर पथराव और मारपीट हुई। दरअसल, शुक्रवार की रात को समुदाय विशेष के लोगों ने युवक को पीटा था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 19 लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 10 हिरासत में लिया था। दोनों समुदायों को लोगों को समझाकर शांत कराया गया था।
हालांकि, एक बार फिर सुबह दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। काफी देर तक दोनों समुदाय के लोगों ने जमकर बवाल काटा। पथराव के दौरान एक किशोरी सिर में चोट लगने से घायल हो गई।
मामले की जानकारी पर जिले के करीब आधा दर्जन थाने की पुलिस और पीएसी सैकड़ों की संख्या में घटनास्थल पर जुटी। दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया जा रहा है।
बुलंदशहर के जहांगीराबाद के मौहल्ला लोधराजपूतान में शुक्रवार रात करीब 10 बजे समुदाय विशेष के एक लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें युवक घायल हो गया। विवाद बढ़ता देख एक समुदाय के लोग कस्बा चौकी पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
जानकारी मिलने पर एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ अनूपशहर विकास चौहान, लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने एक समुदाय की तहरीर पर 12 नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसी समय एसपी देहात ने दबिश देकर 10 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों समुदाय को समझाकर मामला शांत कराया।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे दूसरे समुदाय के 2 युवक दुकान से सामान लेने गए थे। तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर दोनों समुदाय के करीब 50 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। दोनों ओर से ताबड़तोड़ पथराव शुरू हो गया। काफी देर तक जमकर बवाल हुआ। पथराव में एक किशोरी घायल हो गई। उसके सिर में चोट लगी। इसी बीच समुदाय विशेष का हापुड़ निवासी एक युवक पिकअप से सामान उतार रहा था। दूसरे समुदाय के लोगों ने उस पर भी हमला किया और उसकी पिकअप में तोड़फोड़ की।
घटना की जानकारी पर जिले के अहमदगढ़, सलेमपुर, अनुपशहर, आहार, डिबाई, औरंगाबाद थानों की पुलिस और पीएसी करीब 100 की संख्या में मौके पर पहुंचे। पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों समुदाय के प्रभावशाली लोगों को थाने ले जाकर पीस कमेटी की बैठक की। दोनों ओर से मामले को शांत कराने में लग गई। घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
सीओ विकास चौहान ने कहा- क्षेत्र में माहौल करने वालों को भी किसी कीमत पर बख्शा नही जायेगा। अपराध करने वालों को सजा मिलेगी।

