बुलंदशहर में कई स्थानों पर नहर खतरे के निशान को पार
बुलंदशहर में पहाड़ी क्षेत्रों की लगातार बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। गंगा और नहरों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। गंगा और नहरों के प्रमुख घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है। एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने जलस्तर में तेज वृद्धि की जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से गंगा या नहरों के किनारे न जाने की अपील की है।
स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि गंगा और नहरों में जलस्तर बहुत अधिक है। उन्हें अनावश्यक रूप से जल में प्रवेश न करने की सलाह दी गई है।