Live News

औद्योगिक विकास की दृष्टि से क्षेत्र का चौमुखी विकास हो रहा: डॉ महेश शर्मा

Share News
1 / 100

खुर्जा। आगामी लोकसभा चुनावों के चलते भाजपा के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के गांव हजरतपुर कोठी,मुनी और सुराजवली में गांव चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के विकसित भारत पर चर्चा की गई। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र में कार्य योजना प्रगति की पुस्तिका जारी की गई,साथ ही सांसद डॉ महेश शर्मा ने अरनिया बिजली घर स्थित रोड का उद्घाटन किया। वहीं सांसद डॉ महेश शर्मा का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। गांव चलो अभियान कार्यक्रम दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि आपके क्षेत्र में टीएचडीसी प्लांट शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र को चौबीस घंटे लाइट मिलेगी। युवाओं को रोजगार मिल रहा है, युवाओं महिलाओं बुजुर्गों और किसानों सरकार की योजनाओं का फायदा मिल रहा है। औद्योगिक विकास की दृष्टि से क्षेत्र का चौमुखी विकास होने जा रहा है। मोदी को मजबूत बनाना है कमल निशान को मोहर लगाना।


उन्होंने कहा कि मोदी व योगी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो रही हैं,और उन्हीं की प्रेरणा से गांव का विकास,ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का विकास,किसानों का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है जिसे सरकार बखूबी निभा रही है। विधायक मीनाक्षी सिंह जी पूर्व विधायक हरपाल सिंह जी सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह जी ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष अनिया पुष्पेंद्र राघव मुंडा खेड़ा नरेश सोलंकी पुष्पिंदर माचड विधानसभा संयोजक सुरेश शर्मा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सतीश वाल्मीकि विपिन गांव के प्रधान इस दौरान कार्यक्रम में रवि करण चौधरी पिंटू चौधरी मनीष चौधरी पुष्पेंद्र चौधरी सतबीर प्रधान, मुनी से विष्णु शर्मा, मूला प्रधान, दीपक चौहान, राजकुमार, सुभाष कर्मयोगी,भारत भूषण गौतम पूर्व मंडल अध्यक्ष, हरजीत सिंह टीटू ,प्रेम प्रकाश अरोरा, प्रकाश चौहान, राहुल गौतम, जरारा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रहलाद शर्मा,रिंकू घटाल प्रधान जी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *