google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Religion

छठ पर्व..ढोल-नगाड़ों पर महिलाओं का डांस, हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

वाराणसी, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। यूपी में महापर्व को धूमधाम से मनाया गया। वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

छठी व्रतियों ने स्नान के बाद विधि-विधान से पूजन किया। उगा हो सूरज देव….गाकर व्रतियों ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। बच्चों और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन हो गया। परिवार के लिए मंगल कामना की।

वाराणसी के गंगा घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। भीड़ इतनी कि पैर रखने की जगह नहीं थी। ढोल-नगाड़े के साथ श्रद्धालु डांस करते दिखाई पड़े। गाजियाबाद में व्रतियों पर पुष्पवर्षा की गई। महिलाओं ने कृत्रिम पूल में अर्घ्य दिया। लखनऊ-अयोध्या में भी भक्तों ने घाट पर डांस किया।

इससे पहले, महापर्व के तीसरे दिन यानी गुरुवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य दिया।

गोरखपुर में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी ने भी हर साल की तरह इस साल भी अपने यजमानों की खुशहाली के लिए छठ व्रत किया। वे पीपीगंज स्थित अपने आवास से छठ घाट तक 5 किलोमीटर जमीन पर लेटकर पहुंचीं और अर्घ्य दिया। लखनऊ के छठ घाटों पर उत्सव सा माहौल है। व्रती महिलाएं पूजन कर रही हैं। वहीं, युवा नाच-गाने के साथ पर्व का आनंद ले रहे हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *