Crime News

भाजपा नेता के मैरिज होम पर दलित किशोरी से रेप, परिजन बोले- बेटी को दफनाने की थी योजना

आगरा में भाजपा के पूर्व पदाधिकारी के मैरिज होम में 16 साल की दलित किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया। इस मामले में बसपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर घेराव कर हंगामा किया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी निशाना साधा था।

जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता के चालक भीम सेन और भाजपा नेता को भी जेल भेज दिया है। भाजपा नेता के रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं परिजनों ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की।

शनिवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मिला
मायावती के एक्स पर पोस्ट करने के बाद शुक्रवार शाम को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा नेता पर कार्रवाई की बात कही थी। शनिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल भी पीड़िता के घर पर पहुंचा। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने भाजपा नेता के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की।

भाजपा नेता के मैरिज होम में मिली किशोरी
घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। युवती के परिजनों ने बताया कि वो घर के पास दुकान पर गई थी। मगर, वापस नहीं लौटी। रात नौ बजे से उसकी तलाश शुरू की। वो भाजपा नेता प्रेम चंद कुशवाहा के मैरिज होम में पहुंचे। प्रेमचंद कुशवाहा मैरिज होम में मिले। उन्होंने अंदर किसी के होने से इन्कार किया।

परिजनों ने बताया किशोरी वहीं मिली और बेहोश थी। उसे गोदी में उठाकर लाए। होश में आने पर किशोरी ने भाजपा नेता के चालक भीमसेन उर्फ भीमा का नाम लिया। वह मैरिज होम से फरार हो गया था।

जबकि प्रेमचंद को पकड़ लिया। उन्हें थाना लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि घटनास्थल पर नेता के भतीजे संदीप और आकाश मौजूद थे। वह फरार हो गए थे। किशोरी ने भीमा का नाम लिया। बताया कि उसने गलत काम किया।

थाने का किया घेराव
गुरुवार को जानकारी पर जाटव महापंचायत और बसपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया कि भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाहा ने मुख्य आरोपी का सहयोग किया। वह मैरिज होम का दरवाजा भी नहीं खोल रहा था। आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

मामले में पुलिस ने भीमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रेमचंद कुशवाहा को भी शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आगे की कार्रवाई के लिए पॉक्सो एक्ट में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इस पर 27 अगस्त की तारीख लगी है।

दफनाने की साजिश का आरोप
थाने पर हंगामा करने वाले लोगों का कहना था कि जहां पर किशोरी के साथ रेप हुआ वहां शराब की बोतल और गिलास पड़े थे। इसके अलावा पास में गड्‌ढा खोदा हुआ था। आरोप है कि युवती को रेप के बाद जिंदा दफनाने की योजना थी।

साक्ष्य संकलन कर रहे
एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। इसकी विवेचना वह खुद कर रही हैं। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। उसके कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए गए थे। इसका अवलोकन किया गया। पीड़िता ने भीमा को आरोपी बताया।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *