Hindi News LIVE

दिल्ली : योगी का केजरीवाल को चैलेंज- यमुना में डुबकी लगाकर दिखाओ

Share News
3 / 100

कल आपने देखा कि मेरे साथ संगम में 54 मंत्रियों ने डुबकी लगाई। मैं पूछना चाहता हूं क्या अरविंद केजरीवाल यमुना जी में जाकर अपने मंत्रियों के साथ डुबकी लगा सकते हैं?अगर उनमें नैतिक साहस है, तो उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये बातें दिल्ली के किराड़ी विधानसभा में भरे मंच से कही।

योगी ने कहा- यमुना मैया को एक गंदे नाले में बदलने का अपराध AAP ने किया है। AAP झूठ बोलने की ATM है, इन्होंने जनता से झूठे वादे किए। दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसाया। केजरीवाल की राजनीति बांटो और राज करो की है। दिल्ली में बिजली यूपी से 3 गुना महंगी है।

AAP ने पंजाब में महिला सम्मान निधि का वादा किया, लेकिन नहीं दी। दिल्ली के दंगों में AAP के विधायक शामिल थे। केजरीवाल को चुनाव के समय पुजारियों की याद आई। 11 सालों में दिल्ली में कोई मंदिर नहीं बनवाया। ये मुल्ले-मौलवियों को वेतन देते थे।

योगी ने कहा- देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने का महाकुंभ के जरिए हमें मौका मिला। इन सभी पूज्य संतों और श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश को करीब से देखने का मौका मिल रहा है। योगी ने कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव की दृष्टि से आज मुझे यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं यहां जब आया, तब मुझे यहां की सड़कों को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मैं कल रात को प्रयागराज से लखनऊ आया। प्रयागराज में इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन पूरी भव्यता से हो रहा है।

आप अनुमान कीजिए कि 13 जनवरी से आज 23 जनवरी तक इन 10 दिनों में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती…त्रिवेणी के इस संगम में नहाकर पुण्य के भागीदार बने हैं। आप प्रयागराज जाएंगे तो अच्छी शानदार सड़कें मिलेंगी। कहीं गंदगी नहीं मिलेगी। बिजली मिलेगी। कनेक्टिविटी- सड़क, रेलगाड़ी और हवाई जहाज, तीनों की मिलेगी।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के बाद अब लोग मां गंगे कि अविरल धारा को देख रहे हैं। मेरे साथ कल प्रयागराज के संगम में 54 मंत्रियों ने एक साथ स्नान किया। एक साथ डुबकी लगाई।

2. दिल्ली में गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा

आज जब हम दिल्ली की स्थिति को देख रहे हैं, यह राष्ट्रीय राजधानी है। तब यहां की सड़कों की हालत, सीवर की हालत, पेयजल की स्थिति, स्वच्छता की स्थिति… ये बुनियादी सुविधाएं होती हैं। हर नागरिक का अधिकार होता है। याद करिए, आज से एक दशक पहले लोग नए काम को देखने के लिए दिल्ली आते थे। तब लोग सुविधा प्राप्त करने के लिए दिल्ली को याद करते थे। अच्छी सड़क और मेट्रो का मॉडल देखने दिल्ली आते थे। श्रद्धेय अटल जी ने इस मॉडल को बनाया था। कोई भी नया काम होता था, लोग दिल्ली आते थे। लेकिन आज क्या स्थिति है, क्या बना दिया है। सड़क पर गड्ढा है या सड़क में गड्ढा है, कुछ पता ही नहीं चलता है। जब से मैं यहां चल रहा हूं तब से दिल्ली में यही देख रहा हूं।

3. गिरोह को खिलवाड़ करने की छूट क्यों दी?

ये हमने खिलवाड़ करने की छूट एक व्यक्ति को और उनके गिरोह को क्यों दे दी है? दिल्ली में स्वच्छता की स्थिति कितनी दुर्गतिपूर्ण है, कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी के अंदर इस तरह की दुर्गति हो, हमारे वाहनों को भी सीवर के बहते हुए पानी के ऊपर से गुजरना पड़ा। अभी तो पेयजल का भीषण संकट आने वाला है।

4. अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी विकास नहीं करना चाहते

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के पाप के भुग्तभोगी हमारी पावन मथुरा-वृंदावन के संतों और श्रद्धालु को भी उठाना पड़ता है। वहां मां गंगा एक गंदे नाले में बदलकर जाती है। जब भी नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत मां यमुना की शुद्धता और स्वच्छता की बात आई, तो अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने कोई सहयोग नहीं किया। ये सहयोग नहीं करना चाहते, विकास नहीं करना चाहते, किसी विकास कार्य के लिए मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन नहीं करना चाहते। जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए काम नहीं करना चाहते।

5. झूठी फिल्मों का प्रदर्शन करना ही AAP का काम

आम आदमी पार्टी के लोगों का सिर्फ एक ही काम है। ये लोग सुबह उठकर सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हैं। झूठी फिल्मों का प्रदर्शन करते हैं। झूठे वक्तव्य और प्रेस वार्ता कर गुमराह करते हैं। झूठ के लिए जितना समय बर्बाद करते हैं, उतना विकास और जनता की सुविधा के बारे में सोचा होता, तो 10 सालों में दिल्ली बदल गई होती। दिल्ली का कायाकल्प हो जाता। लेकिन, इन लोगों ने दिल्ली को कूड़ाघर बना दिया है। अरविंद केजरीवाल बार-बार यूपी का जिक्र कर रहे हैं। उन्हें बता दूं कि अब लोग यूपी को मॉडल के रूप में देख रहे हैं। हमारे यहां उद्योग धंधे लग रहे हैं। इन लोगों ने ओखला में एक भी उद्योग धंधे नहीं लगाए।

आम आदमी पार्टी ने एक सुनियोजित साजिश के तहत यहां उद्योग तो नहीं लगने दिए, लेकिन बांग्लादेशी और रोंहिग्या बसाने का काम किया है। इन घुसपैठियों को आम आदमी पार्टी की तरफ से आधार बांटे जाते हैं। ऐसे लोगों को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *