Crime News

देवरी : 2 महीने से लापता प्रांजल नाय का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

रायसेन/देवरी। ललित पटेल। पिछले दो महीने से लापता प्रांजल नाथ की डेड बॉडी मिलने से देवरी नगर परिषद में आक्रोश की लहर व्याप्त हो गई। वहीं क्षेत्र से कई जनप्रतिनिधियों का पहुंचना प्रारंभ हो गया। नगर में आक्रोश प्रशासन के खिलाफ देखा जा रहा है। वहीं प्रांजल के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। देवरी नगर के प्रतिनिधि एवं नागरिकों द्वारा अपराधियों पर इस जघन्य अपराध के खिलाफ उनके मकान पर बुलडोजर चलाई जाने की मांग उठाई जा रही है। इस अपराध में जो भी लड़के शामिल हैं उन पर कठोर कार्रवाई की मांग एवं उनके मकान पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग उठाई जा रही है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा प्रांजल के माता-पिता को आश्वासन दे दिया गया है, उचित कार्रवाई की जाएगी। जब जाकर देवरी क्षेत्र के नागरिक एवं उनके परिवार के लोग आश्वासन के बाद शाम को अपने-अपने घर के लिए रवाना हुए और उनके प्रति शोक घड़ी में पूरा नगर साथ में खड़ा रहा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *