Latest

साईबर थाना स्थापित किये जाने हेतु पुलिस लाइन में भूमि चिंहित-एसपी

Share News

उरई (जालौन)। शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के कम में जनपद जालौन, में साईबर थाना स्थापित किये जाने हेतु पुलिस लाईन उरई में भूमि चिन्हित कर ली गयी है तथा भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया, परन्तु तत्काल प्रभाव से पुलिस क्लव उरई, में अस्थाई रूप से साईबर थाने का संचालन किये जाने हेतु निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जनपद के प्रत्येक थाने में साईबर से सम्बन्धित कार्य में प्रशिक्षित कर्मचारियों की एक-एक साईबर सेल का गठन किया गया है।

वर्ष 2023 में जनपद स्तर पर गठित साईबर सेल द्वारा मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुये सराहनीय कार्य किया गया है, एवं विगत वर्ष के अपेक्षा निरन्तर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। सराहनीय कार्य का विवरण। वर्ष 2023 में सराहनीय कार्य। वर्ष 2023 में बरामद करायी गयी कुल धनराशि-61,25,062 रूपये साईबर काइम सेल उरई जनपद जालौन द्वारा वर्ष 2023 में कुल 321 अदद खोये हुये मोबाईल बरामद करते हुये सम्बन्धित को उपलब्ध कराये गये। साईबर जागरूकता हेतु जनपद जालौन में साईबर सेल व थानों द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक जगह आदि पर कुल 317 जागरूकता अभियान सम्बन्धी प्रोग्राम किय गये। • सोशल साईट (फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब आदि) पर घटित विभिन्न घटनाओं के परिणामस्वरूप जनपद जालौन के विभिन्न थानों में पंजीकृत अभियोगों के सफल अनावरण करने में भी महत्वपूर्ण निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *