Entertainment

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, आरती सिंह बिकिनी पोस्ट के लिए हुईं ट्रोल

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी ला दी है, जिसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सूरमाओं के रिकॉर्ड्स को मलबे में तब्दील कर दिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. इस तूफानी ओपनिंग के साथ फिल्म ने ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मीलों पीछे छोड़ दिया है. अब यह बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है.

दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने एक बेहद दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि कई हेयर-वीविंग कंपनियों और बड़े डॉक्टरों ने उन्हें बाल लगवाने के बदले मोटी रकम का लालच दिया, लेकिन उन्होंने हर बार इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया. अनुपम ने बताया कि उन्हें लोग पैसे देने के लिए तैयार बैठे हैं कि बस एक बार वह उनसे बाल लगवा लें, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. अनुपम खेर का मानना है कि उनका यही बाल्ड लुक उनकी असली पहचान है, जिसे उन्होंने पूरी शान से अपनाया है.

फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में आई फिल्म ‘कहानी-2’ से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामले में चल रही कार्रवाई को रद्द करने का फैसला सुनाया है. निर्देशक पर कहानी-2 की कहानी चुराने का आरोप लगा था. पहले केस की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चली थी, लेकिन फैसले को चुनौती देते हुए निर्देशक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. इससे पहले जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने घोष को राहत देते हुए झारखंड कोर्ट में पेशी से छूट दी थी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

आरती सिंह ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार चर्चा का केंद्र उनके लुक्स से ज्यादा उनका दिल छू लेने वाला कैप्शन है. आरती ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ‘लोग क्या कहेंगे’ की सोच पर करारा तमाचा मारा है.

धुरंधर 2′ के मुरीद हुए जूनियर एनटीआर-महेश बाबू, रणवीर सिंह की तारीफ में पढ़े कसीदे

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर जगह से सराहना बटोर रही है. कई बड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर कर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को धमाकेदार फिल्म बताया. उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज एक धमाकेदार फिल्म है, जिसे शानदार तरीके से पेश किया गया है. रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है’. जूनियर एनटीआर ने भी एक नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज की टीम को दिल से सलाम. रणवीर सिंह ने फिल्म में कमाल का काम किया, उनकी एक्टिंग देखने लायक है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *