Entertainment

‘धुरंधर 2’ ने 3 दिन कमाए 300 करोड़ से ज्यादा

दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और दनादन नोट छाप रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, महज तीन दिनों में ‘धुरंधर 2’ की भारत में कुल कमाई 339 करोड़ रुपये हो चुकी है. वीकेंड पर सिनेमाघरों में उमड़ रही भारी भीड़ इसके क्रेज को साफ बयां कर रही है.

‘धुरंधर 2’ की सफलता देख न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज भी निर्देशक आदित्य धर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. अल्लू अर्जुन और महेश बाबू के बाद अब साउथ के मास महाराजा यानी रवि तेजा भी इस फिल्म के मुरीद हो गए हैं. रवि तेजा ने सोशल मीडिया पर फिल्म को एक धमाकेदार अनुभव बताते हुए लिखा कि स्क्रीन पर रणवीर सिंह ने आग लगा दी है.

उन्होंने आदित्य धर की मेहनत और विजन की सराहना करते हुए कहा कि पूरी टीम ने कमाल का काम किया है, खासकर राकेश बेदी जी का अभिनय शानदार रहा. रवि तेजा के मुताबिक, इस फिल्म के पीछे की गई रिसर्च और मेहनत साफ नजर आती है.

‘धुरंधर 2’ के लिए आदित्य धर को बधाई देने पहुंचे राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा फिल्म ‘धुरंधर’ और फिल्म को बनाने वाले आदित्य धर के कायल हो चुके हैं, और फिल्म की सफलता की बधाई देने के लिए निर्देशक उनके घर पहुंचे. उन्होंने आदित्य धर और यामी गौतम के साथ मुलाकात की और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, “पावर कपल के साथ मुलाकात. फिल्मी हमजा अली, यानी रणवीर सिंह, ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया कर दिया, और असली हमज़ा, यानी आदित्य धर, भारतीय फिल्म निर्माताओं को हिला रहे हैं. आतंकवादी अपनी जान बचाने के लिए भाग सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को उनकी प्रतिभा से बचाने के लिए कहां भागेंगे?”

खेसारी लाल यादव ने की बिहार की भाषा को संवैधानिक बनाने की मांग

बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का राग छेड़ दिया है. अभिनेता के पोस्ट को यूजर्स लाइक कर रहे हैं और बिहार के विकास के लिए एकजुटता की मांग कर रहे हैं. बिहार दिवस के मौके पर खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बिहारियों को भारत की ताकत बताया. उनका कहना है कि पहले विदेश में बिहारियों का होना मजबूरी था, लेकिन अब वे धीरे-धीरे ताकत बन चुके हैं और हर बिहारी को खुद पर प्राउड होना चाहिए.

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को लगा 2 करोड़ का चूना, सोना तस्करी के चक्कर में खुद ही ठगी का शिकार हुई थी एक्ट्रेस

सोना तस्करी मामले में फंसी कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट के मुताबिक, रान्या और उनके साथी तरुण कोंडुरु राजू खुद ही 2 करोड़ की ठगी का शिकार हो गए थे. उन्हें एक युगांडा के गोल्ड एजेंट ने झांसा दिया था कि वह उन्हें सीधे अफ्रीका से सोना सप्लाई करवाएगा. जांच में सामने आया है कि इन लोगों का प्लान पहले अफ्रीका से सोना हासिल करने का था, जिसे बाद में दुबई से खरीदकर भारत तस्करी करने की तैयारी थी. लेकिन अफ्रीकी एजेंट ने सीधे सप्लाई का लालच देकर उनके करोड़ों रुपये डकार लिए. शनिवार को सामने आई इस जानकारी ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया मोड़ ला दिया है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *