इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, कुछ के लिए अलर्ट
करौली. शक्ति और भक्ति के प्रतीक पर्व चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ इस वर्ष 19 मार्च से हो चुका है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. धार्मिक आस्था के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस बार की नवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी बन रही है कि कुछ राशियों के लिए यह समय भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है, जबकि कुछ राशियों को विशेष सतर्कता बरतने की
इसके अलावा मानसिक रूप से भी इन राशियों के जातकों को राहत मिलेगी. तनाव और चिंता में कमी आएगी तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. कुल मिलाकर यह समय इन चार राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा.
वहीं दूसरी ओर मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को इस नवरात्रि विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इन राशि वालों को किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए. कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है, ताकि किसी प्रकार की हानि से बचा जा सके बाकी राशियों के लिए यह नवरात्रि सामान्य फल देने वाली रहेगी.न तो विशेष लाभ के योग बन रहे हैं और न ही किसी बड़े नुकसान के संकेत हैं, लेकिन नियमित पूजा-पाठ और सकारात्मक सोच से अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.
नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार
जिन राशियों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है, उनके लिए कुछ सरल उपाय बताए गए हैं. नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत लाभकारी रहेगा. मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और उनके बीज मंत्रों का जाप करें। साथ ही सच्चे मन से की गई भक्ति और श्रद्धा हर कठिनाई को दूर कर सकती है. इस प्रकार, आस्था और ज्योतिष के संगम में आई यह चैत्र नवरात्रि कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाली साबित हो रही है.

