Live News

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

बुलंदशहर में पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश की पहचान सिकंदराबाद निवासी कलाम के रूप में हुई है।

बुधवार की देर रात थाना पहासू पुलिस और स्वाट टीम देहात ग्राम खंडार मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कलाम ने 15 फरवरी को थाना पहासू क्षेत्र के ग्राम भैय्यापुर में लूट की वारदात की थी। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बदमाश से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। लूट के डेढ़ लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। कलाम पर पहले से भी आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय सिंह, जनेश्वर दयाल, नदीम अहमद और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई की। अभियुक्त को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *