google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

एटा : बेकाबू कार पलटी, मामा-भांजे समेत 3 का निधन

एटा में 100 की स्पीड में कार पेड़ से टकराकर पलट गई। तीन बार पलटी खाई, फिर सड़क से 15 फुट दूर गड्‌ढे में जा गिरी। हादसे में मामा-भांजे और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर दौड़े पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में कार का दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें एक किशोर जमीन पर तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है। कार सवार सभी लोग गुरुग्राम से मैनपुरी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हरियाणा नंबर की यह कार प्राइवेट कैब बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है। मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी शिवम यादव (21), उनके मामा सुमित यादव (23) और गांव की रहने वाली मनकी (19) के रूप में हुई है। वहीं, मैनपुरी के ही रहने वाले राहुल (28) और खुशबू (22) घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार ने बताया, “मैं अपने गांव सकीट जा रहा था, तभी अचानक कार बेकाबू होकर पलट गई। इसके बाद मैंने चिल्लाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। फिर कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार अंदर से लॉक थी।

इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 10 से 15 मिनट लग गए, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।”

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *