Dailynews

सहारनपुर में फर्जी SDM गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने एक फर्जी SDM को अरेस्ट किया है। उसके पास से एक बोलेरो कार मिली है, जिस पर SDM लिखा हुआ है। उस गाड़ी को लेकर आरोपी गांव-गांव में घूमता था। लोगों पर रौब गांठता था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मामला थाना बेहट के गंदेवड़ तिराहे का है।

पुलिस ने कागजात मांगे तो नहीं दिखा पाया
कोतवाली बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा लोकसभा चुनाव को लेकर गंदेवड़ तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बोलेरो गाड़ी संख्या UP-11 BC 6743 गुजर रही थी। पुलिस ने उसे रोक लिया। बोलेरो कार के आगे व पीछे शीशे पर SDM और साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ है। गाड़ी चलाने वाले से पुलिस ने कागजात मांगे, लेकिन वह दिखा नहीं पाया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम सोमपाल बताया। पुलिस ने आरोपी पर 420 का मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसडीएम के यहां लगी थी गाड़ी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी गाड़ी करीब छह माह पहले तक सदर एसडीएम के यहां लगी हुई थी। लेकिन एसडीएम का ट्रांसफर हो गया। उसकी समय एसडीएम लगाया था। लेकिन उनके जाने के बाद एसडीएम लगी गाड़ी को ही वह सड़कों पर दौड़ाने लगा। गांव-गांव में जाकर रौब भी गांठता था। फिलहाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि बोलेरो कार को सीज कर दिया गया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *