Crime News

गोरखपुर में ढाई साल की मासूम से गैंगरेप

Share News
4 / 100

गोरखपुर ढाई साल की मासूम से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मंगलवार रात मां घर में अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ बैठी थी। इसी दौरान साथ में रहने वाले दो मजदूर आए और मोटर चलाकर पानी लाने को कहा। दोनों ने बच्ची को संभालने की बात कहते हुए उसे गोद में ले लिया।

मां के जाते ही दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर मां दौड़ी आई। उसने शोर मचाया तो साथ में रहने वाली अन्य महिलाएं भी आ गईं। घटना सहजनवा इलाके के एक गांव की है। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, केस दर्ज
पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। SP नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

एक ही मकान में किराए पर रहते हैं मजदूर
दरअसल, सहजनवा इलाके के एक फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के कई मजदूर किराए के एक ही मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात महिला अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ बैठी थी। इसी दौरान साथ में रहने वाले दो मजदूर आए और मोटर चलाकर पानी लाने को कहा। दोनों ने बच्ची को संभालने की बात कहते हुए उसे गोद में ले लिया।

मां के जाते ही बच्ची से करने लगे गंदी हरकत
मां के जाते ही दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर मां दौड़ी आई। उसने शोर मचाया तो साथ में रहने वाली अन्य महिलाएं भी आ गईं। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *