google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

फरीदाबाद सूरजकुंड मेला हादसा : इंस्पेक्टर को शहीद का दर्जा, 1 करोड़ मुआवजा मिलेगा; घायलों को ₹1 लाख

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को सुनामी झूला गिर गया। हादसे में पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में हिमाचल फन फेयर कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर समेत अन्य पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मोहम्मद शाकिर (सिरमौर, हिमाचल) और नितेश (मेरठ, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल झूला परिसर को बंद करा दिया गया है।

वहीं, मृतक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के शव का पोस्टमॉर्टम बीके अस्पताल में कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्हें शहीद का दर्जा मिलेगा। DC अजय सिंघल ने बताया कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

वहीं, सीएम नायब सैनी ने घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए।

जगदीश प्रसाद मूल रूप से यूपी के मथुरा के गांव डेगर के रहने वाले थे। 1889 में हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए और इसी साल 31 मार्च को उनकी रिटायरमेंट थी। नवंबर 2025 में उनको चांदहट में थाना इंचार्ज बनाया गया था। उनके 1 बेटर और 2 बेटी है। जगदीश प्रसाद के परिजनों ने मेला प्रबंधकों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि जगदीश प्रसाद पहले मधुबन पुलिस लाइन में तैनात थे और प्रमोशन होकर पलवल में SHO के पद पर आए थे। उनकी डियूटी सूरजकुंड मेले में लगी हुई थी। सूरजकुंड मेले में कुछ वर्ष पहले भी इस तरह का हादसा हुआ था और मेले में झूले प्रतिबंध कर दिए थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों में मेला प्राधिकरण द्वारा फिर से झूले शुरू कर दिए गए है, जिसके चलते फिर से हादसा हुआ। सरकार की ओर से एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी। हादसे की सूचना मिलते ही देर रात ही पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मेला ग्राउंड पहुंच गए थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की थी। वहीं, फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने भी मामले की जांच को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इसमें एसीपी वरुण दाहिया को इंचार्ज बनाया गया है जबकि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच एनआईटी और सूरजकुंड थाना से सब इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *