News

फतेहपुर : वन विभाग व क्षेत्रीय पुलिस की शिथिलता वन माफियाओं के लिये बनी वरदान

फतेहपुर (मनीष तिवारी)। जनपद में इस समय गर्मी ने हाय-तौबा मचा रखा है। गर्मी से लोगों का ही नही पशु-पक्षी तक का जीवन अस्त-व्यस्त है। गर्मी लागातार बढ़ने का एक बड़ा कारण दिनो-दिन हो रही वन संपदा की हानि है। जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है।

पर्यावरण की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले हरे भरे पेड़ पौधे तमाम कवायदों के बाद भी दिन प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं। इसका बड़ा कारण पुलिस व वन विभाग का गठजोड़ है। विभागीय उदासीनता का परिणाम ही है कि हरे पेड़ों की बेखौफ कटाई की जा रही है। जितने पेड़ कट रहे उसकी तुलना में पौधारोपण व पेड़ों का संरक्षण नहीं हो रहा है। वन विभाग की उदासीनता तो इस कदर हावी है कि प्रतिबंधित वृक्षो की कटान वन माफियाओं द्वारा बेखौफ होकर धड़ल्ले से कराई जा रही है।

बता दें कि जनपद में वैसे तो अधिकतर जगहों से प्रतिबंधित वृक्षों की कटान की खबरों की चर्चा सुनने देखने को मिलती रहती है पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र आज कल प्रतिबंधित वृक्षों की कटान के लिए खासा चर्चित बना हुआ है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *