News

लखनऊ : गिरफ्तार युवकों ने थाने में बनाई रील, गाना लगाया

Share News
4 / 100

लखनऊ में हाईवे पर केक काटने वालाें का एक और वीडियो सामने आया है। गिरफ्तार युवक मड़ियांव थाने में रील बना रहे हैं, जबकि पुलिस वहां खड़ी देखती रही। गिरफ्तार युवकों के साथियों ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर पोस्ट किया है। हालांकि Umh News इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मड़ियांव में हाईवे पर 50 लग्जरी गाड़ियों से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले जा रही है। आरोपी पुलिस वैन में जाते समय विक्ट्री साइन दिखाते हुए दिख रहे हैं।

पहले जानिए युवकों की गिरफ्तारी का कारण

लखनऊ में मंगलवार (14 जनवरी) सोशल मीडिया पर जन्म दिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में थाने से 100 मीटर दूर हाईवे पर 50 से अधिक ब्लैक स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर और थार खड़ी कर बोनट पर कई केक रखे कर बर्थडे सेलिब्रेट करते युवक नजर आए थे। एक सफेद गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था। मामले में बर्ड-डे ब्वॉय के साथ करीब 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान बनाया वीडियो

घटना के बाद पुलिस ने हुड़दंगियों की धड़पकड़ की थी, जिसमें एक दिन में 15 लोगों को हिरासत में लिया था। उसमें 4 नाबालिग शामिल थे। उस दौरान आरोपियों ने एक वीडियो बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

वीडियो संजू राजपूत नाम की आईडी से वायरल किया गया है। जिसमें लड़के पहले थाने में विक्ट्री साइन दिखाते हैं। इसके बाद चलती पुलिस वैन से साइन दिखाते हैं। जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड करके गाना लगाया कि छतिया पर 26 गोली मारेंगे।

बाइक पर लगाया पुलिस और मीडिया का लोगो

संजू राजपूत की जिस आईडी से वीडियो पोस्ट हुआ है। उसमें एक फोटो भी है। जिसमें लड़का बाइक पर बैठा है। गाड़ी के आगे पुलिस के साइन का स्टिकर लगा है। वहीं उस पर मीडिया लिखा है।

4 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *