Dailynews

गाजियाबाद : केमिकल फैक्ट्री में आग, धमाके. 3 फैक्ट्रियां जलकर राख; 12 खाली कराई गईं

Share News

गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह 9 बजे एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रुक-रुक कर केमिकल के ड्रमों में ब्लास्ट हो रहा है। पास की दो और फैक्ट्रियां आग की चपेट में आ गई हैं।

पुलिस ने आसपास की 12 फैक्ट्रियों को खाली करवा दिया। केमिकल होने की वजह से पानी से आग नहीं बुझ पा रही है।

सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने दो फैक्ट्रियों में लगी आग को बुझा लिया है। केमिकल फैक्ट्री में अब भी आग लगी हुई है।

चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया- गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा और बागपत से दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची। ये गाड़ियां अब तक 100 से ज्यादा चक्कर लगा चुकी हैं। इसके अलावा नगर निगम के 10 टैंकर बुलवाए गए। नगर निगम के दो सेप्टिक टैंक भी आए हैं, जिनकी मदद से मुख्य रूप से जलीं दोनों फैक्ट्रियों को ठंडा करने की कोशिश की जा रही है।

ये दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ऐसे में इनकी बिल्डिंग भी गिरने की आशंका बन गई है। केमिकल फैक्ट्री की आग बुझनी शेष रह गई है। बाकी आग पर काबू पा लिया गया है।

केमिकल फैक्ट्री से हुई आग की शुरुआत
फायर अफसर ने बताया कि अग्निकांड सेक्टर A-3 के इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ है। पहले केमिकल फैक्ट्री में आग लगी। यहां केमिकल के चलते आग बहुत तेजी से फैल गई। पास में संपर्क फैकेजिंग समेत एक और फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। 3 फैक्ट्रियां जलकर राख हो गईं।

आग पर कंट्रोल को तेजी से बढ़ते देख पुलिस ने तुरंत 12 फैक्ट्रियों को खाली करवा दिया। पब्लिक को इलाके से दूर कर दिया है। 50 से ज्यादा फायर फाइटर्स की टीम आग बुझाने में जुटी है। फिलहाल, अभी आग नियंत्रित होती नहीं दिख रही है। फायर फाइटर्स के साथ कर्मचारी भी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

फायर ऑफिसर ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में ज्यादातर फैक्ट्रियां पैकेजिंग और केमिकल की हैं। ऐसे में आग बहुत तेजी से फैली। जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां 50 से ज्यादा कर्मचारी थे। आग लगते ही वह बाहर भागकर उन्होंने जान बचाई।

बगल की संपत पैकेजिंग फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी ने  बताया, सुबह करीब 11 बजे आग लगी। मॉर्निंग शिफ्ट में कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक ग्राउंड फ्लोर पर शोर होने लगा। हमें पता चला कि आग लग गई है। सभी कर्मचारी तुरंत अपने-अपने कामकाज छोड़कर बाहर की तरफ भागे। तीसरे फ्लोर पर 3 कर्मचारी फंसे गए। उन्हें बाद में निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *