google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Hindi News LIVE

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, पंचामृत अभिषेक के बाद रामलला का श्रृंगार, पीतांबर वस्त्र में सोने के तार

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। रामलला की विशेष पूजा शुरू हो गई। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। पहले दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया, फिर गंगाजल से नहलाया।

इसके बाद रामलला का श्रृंगार किया गया। उन्हें पीतांबर वस्त्र पहनाए गए। इसमें सोने के तारों से बुनाई की गई है। उनके मुकुट में हीरा जड़ा है। यूपी के सीएम योगी भी अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने रामलला की पूजा की।

दिल्ली, हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं। यहां पर 5 हजार श्रद्धालु रामकथा सुनेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा- राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर 11 से 13 जनवरी तक उत्सव होंगे। इन 3 दिनों में VIP दर्शन नहीं होंगे। आम दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे।

सीएम योगी ने दीप जलाकर और रामलला के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा कर रहे है। उन्होंने कहा कि योगी जी केवल सीएम नहीं हैं। वे जिस पीठ के है, उसकी तीन पीढ़ियां राम मंदिर आंदोलन के लिए समर्पित रहीं। चंपत राय ने कहा- पंजाब से 6 साल का बालक भी आया है। मोहब्बत नाम के बालक को योगी जी का आशीर्वाद मिले। सीएम ने आशीर्वाद दिया। साथ ही कहा कि नाथ परंपरा कम से कम एक हजार साल से चली आ रही है। इस परंपरा में फक्कड़ लोग हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *