Politics

50 हजार के इनामी पूर्व बार मंत्री अरिदमन सिंह नेपाल से गिरफ्तार

बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पूर्व बार एसोसिएशन के मंत्री 50 हजार के इनामी अरिदमन सिंह को क्राइम ब्रांच की टीम ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरिदमन हत्यारोपी मनोज गुप्ता के संपर्क में था। हत्या के दौरान आरोपी घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर था।

जमीन के विवाद के निपटारे को लेकर अरिदमन और दीनू ने पिंटू को दिवंगत सपा नेता चंद्रेश सिंह के घर बुलाया था। 12 अगस्त को पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अरिदमन दीनू गैंग का मुख्य सदस्य है और उसके खिलाफ जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *