Latest

गाजियाबाद : BJP विधायक की पुलिस से बहस, हफ्ते में चौथी बार हुआ आमना- सामना

गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर बुधवार सुबह थाना लोनी पहुंच गए। यहां पहुंचकर विधायक ने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष की एक लड़की की शादी जो डेढ़ वर्ष से पहले तय हुई थी उसमे अधिक दहेज मांगने को लेकर लड़का पक्ष शादी तोड़ रहा है। ऐसे में लड़के पक्ष पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने उल्टे लड़की के भाई को शांति भंग में चालान किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कहा कि मामले की जांच चल रही थी।

गाजियाबाद के थाना लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले खलील अहमद ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी मुजफ्फरनगर में तय हुई थी। लेकिन तय होने के बाद से ही दूल्हा पक्ष के लोग अधिक दहेज देने का दबाव बनाने लगे। हालांकि जब भी लड़का पक्ष उनके पास आया तो उन्होंने कपड़े से लेकर पैसे तक जो किया जा सकता था वह किया। खलील अहमद ने आरोप लगाया कि अब वह हम पर और जोर जबरदस्ती कर रहे हैं और गाजियाबाद पुलिस को भी अपने साथ मिला लिया है।

खलील अहमद का आरोप है कि थाने में तैनात एक दरोगा ने लड़के पक्ष के साथ मिलकर उनके बेटे को शांति भंग में हिरासत में लिया है जबकि वह खुद पीड़ित है। इस मामले को लेकर वह स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पास पहुंचे। नंदकिशोर गुर्जर खुद थाना लोनी पहुचे और कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि एक विधायक होने के बावजूद उन्हें थाने आना पड़ रहा है। नंदकिशोर गुर्जर के मुताबिक लड़की चाहे हिंदू की हो या मुस्लिम की अगर किसी के साथ अन्याय होगा तो वह उसके साथ खड़े हैं।

नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। वही इस मामले में इलाके के एसीपी सूर्य बली मौर्य का कहना है कि लड़का और लड़की पक्ष में विवाद है जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

24 दिसम्बर से आज तक चार बार आमने सामने आ चुके हैं विधायक नंदकिशोर गुर्जर और पुलिस। कुछ दिन पहले भी विधायक नंद किशोर थाना लोनी बॉर्डर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पुलिस को अल्टीमेटम दिया था कि भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री के साथ छेड़छाड़ करने वाले की अगर शाम तक गिरफ्तार नहीं हुई तो वह खुद एक्शन लेंगे। उसके बाद विधायक नंदकिशोर गुर्जर में पुलिस के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा की पुलिस महिला नेत्री के साथ छेड़छाड़ में कार्रवाई नहीं कर रही है।

इसके बाद विधायक नंदकिशोर गुर्जर जिला मुख्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और पुलिस का छेड़छाड़ में किसी आरोपी को गिरफ्तार न करने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। फिर बुधवार में विधायक सुबह लोनी थाने पहुंचे और पुलिस के व्यहवार पर सवालिया निशान लगाए।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *