google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

गाजियाबाद : मजहबी कट्‌टरता के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला

गाजियाबाद में मजहबी कट्‌टरता के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। नकाबपोश हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। सलीम जमीन पर गिर पड़े। चीखने लगे।

पकड़े जाने के डर से हमलावर उन्हें खून से लथपथ छोड़कर भाग निकले। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सलीम के बेटे और पत्नी को फोन कर बुलाया। पुलिस को सूचना दी। परिजन फौरन उन्हें पास के अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया।

यूट्यूबर के सीने, पेट, बाजू, गर्दन और पैर में 14 जख्म हैं। इस बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। हमलावरों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग कर धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सलीम से मिलने अस्पताल आ रहे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को उनके आवास पर रोक दिया गया।

इस बीच CM योगी ने मामले का संज्ञान लेकर सख्त एक्शन के निर्देश दिए। कहा- कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। कानून अपना काम करेगा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। वे शुक्रवार को अपने ऑफिस में मौजूद थे।

सुबह 9 बजे बिना नंबर की बाइक से दो हमलावर हेलमेट पहनकर आए। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। शरीर से खून बहने लगा। बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। देखा- सलीम दर्द से कराह रहे थे। परिजनों को बुलाया। वो सलीम को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे।

सलीम के बेटे उस्मान ने बताया- सुबह पापा अपने ऑफिस में अकेले बैठे थे। तभी दो अज्ञात युवक आए और चाकू मारकर भाग गए। उसने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर पर हमला कराने का आरोप लगाया है।

आसपास के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सलीम पहले मुस्लिम धर्म मानते थे। वह मौलवी भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म छोड़ दिया था। फिलहाल उन्होंने कोई धर्म नहीं अपनाया था। वह धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बयानबाजी करते थे। उन्होंने अपने घर पर तिंरगा झंडा भी लगा रखा है। उनके एक बेटा उस्मान और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है।

ACP सिद्धार्थ गौतम ने बताया- परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। अब तक दो अज्ञात हमलावरों का पता चला है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पिंकी चौधरी ने कहा- सलीम मुस्लिम धर्म छोड़ चुके हैं। वो कट्टर हिंदू हैं। मुस्लिम धर्म की कुरीतियों पर खुलकर बोलते हैं। कुछ लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं आती हैं, इसलिए हमला कराया गया है। ये सुनियोजित साजिश है। पुलिस को हमलावरों का एनकाउंटर करना चाहिए।

पुलिस ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को नजरबंद किया

इस बीच महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि सुबह-सुबह सलीम से मिलने GTB अस्पताल जाने के लिए तैयार हुए। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। डासना थाने की पुलिस उनके आवास पर पहुंची ओेर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। इससे भड़के यति नरसिंहानंद गिरि की पुलिस से कहासुनी हुई।

उन्होंने थोड़ी देर बाद वीडियो बनाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। कहा कि सलीम ने हिंदुओं के लिए काम किया है। वह नकली हिंदू नहीं है। मैं सलीम भाई से मिलने जरूर जाऊंगा। पुलिस मुझे नजरबंद नहीं कर सकती। जो भी सामने आएगा या तो खुद मर जाऊंगा या उन्हें मार दूंगा।

यूट्यबर चैनल पर लिखा- तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का फैसला किया

सलीम यूट्यूब के चैनल का नाम ‘सलीम वास्तविक 0007’ है। चैनल के बायो में उन्होंने लिख रहा है- मैं एक पूर्व-मुस्लिम हूं, जिसने वर्षों तक इस्लामी विचारधारा को समझने, परखने के बाद तर्क और प्रमाण के रास्ते पर चलने का निर्णय लिया। यह मंच उन सभी के लिए है, जो सवाल पूछने से नहीं डरते। चाहे वह भगवान के अस्तित्व से जुड़ा हो, इस्लामी ग्रंथों की प्रामाणिकता से या फिर इस्लामी संस्थाओं के सामाजिक प्रभाव से।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *