google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

गोरखपुर : चाची 20 साल छोटे भतीजे को लेकर भागी

गोरखपुर में 35 साल की चाची अपने से 20 साल छोटे भतीजे के साथ फरार हो गई। भतीजा 9वीं का छात्र है। उम्र 15 साल है। परिवारवालों ने पहले तो लोकलाज के डर से इस घटना को छिपाया और दोनों को खोजते रहे। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस के पास गए।

10 दिनों के बाद लोकेशन मिलने पर पुलिस ने भतीजे को चाची के साथ पकड़ लिया। थाने लाकर घरवालों को सूचना दी गई। पूछताछ में पता चला कि चाची और भतीजा शादी की योजना बना रहे थे। करीब एक घंटे की पंचायत के बाद परिजन दोनों को समझाकर घर लेकर चले गए। घटना पीपीगंज थाना क्षेत्र की है।

पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 15 साल का लड़का 9वीं क्लास में पढ़ता है। उसके घर में माता-पिता के अलावा चाची और अन्य लोग रहते हैं। चाचा यूपी से बाहर रहकर काम करते हैं। इसी बीच छात्र का अपनी चाची से अफेयर हो गया। दोनों आपस में दिन भर बातें करते थे। रिश्ता भतीजा और चाची का था, इसलिए किसी को उन पर शक नहीं हुआ।

26 जनवरी को दोपहर में अचानक छात्र और चाची घर से लापता हो गए। जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। फिर पीपीगंज थाने में गुमशुदगी लिखाई गई। छात्र के पिता ने पुलिस को बताया, मेरा बेटा और छोटे भाई की पत्नी अचानक लापता हो गए हैं। उनके साथ कुछ भी गलत हो सकता है।

पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पड़ताल शुरू की। इधर घरवालों ने अपने सभी रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। लेकिन वहां भी उनका कहीं पता नहीं चल पाया। सोमवार को शहर में ही दूसरे थाने की पुलिस ने भतीजे को चाची के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पीपीगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। सोमवार शाम पुलिस दोनों को साथ लेकर पीपीगंज थाने पर आई।

जहां पर परिवार के लोगों को भी बुलाया गया। पूछताछ में 9वीं के छात्र ने बताया- वह अपनी चाची से शादी करना चाहता है। दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही पकड़ लिए गए। वहीं चाची ने भी भतीजे के साथ रहने की हामी भरी।

इसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों को समझाया। पुलिस से भी कहा कि उन्हें कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। इसके बाद काफी देर तक छात्र को घरवाले समझाते रहे। तब जाकर वह माना। वहीं महिला के मायके वालों भी उसे काफी समझाया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *