google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

गोरखपुर : JE की रिटायरमेंट पार्टी, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके

गोरखपुर के एक होटल में शुक्रवार रात को नगर निगम के जेई के रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान जेई और कई ठेकेदारों ने जमकर बार बालाओं पर जमकर रुपए भी लुटाए।

चोली में दिल है मेरा…गाने पर जेई और ठेकेदार जमकर नाचे। इस पूरी पार्टी का एक वीडियो अब सामने आया है। शहर में हर तरफ रिटायरमेंट पार्टी की चर्चाएं हो रही हैं। मामला गुलरिहा इलाका का है। शहर के गुलरिहा इलाके के होटल में 31 अक्टूबर को नगर निगम के जेई राजकुमार की रिटायरमेंट पार्टी आर्गनाइज की गई थी। पार्टी के आमंत्रण के लिए इनविटेशन कार्ड भी दिया गया था। इनविटेशन कार्ड पर बाकायदा जेई राजकुमार की फोटो लगी है। साथ ही पार्टी की पूरी डिटेल लिखी है।

पार्टी में शहर के पार्षद और ठेकेदार भी शामिल हुए। इस पार्टी में आने वालों के लिए हर तरह का इंतजाम किया गया था। पार्टी काे यादगार बनाने के लिए बार बालाओं को बुलाया गया था। पार्टी में जेई राजकुमार ने “बार-बार आओ ना” गाने पर बार-बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए।

इस दौरान आस-पास खड़े लोग उनका हौसला बढ़ाते रहे। जेई ने अलग- अलग गानों चोली में दिल है मेरा…पर भी बार बालाओं नाचते नजर आए। इस दौरान पार्टी में आए पार्षद और ठेकेदार उन पर पैसे लुटाते रहे। वहीं पार्टी से पहले पार्षद और ठेकेदारों ने जेई राजकुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया था। इस पूरी पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है- मंच पर नोट उड़ रहे है। लाइटें टिमटिमा रही है। पार्षद और ठेकेदारों के झूमते कदम- सब कुछ किसी शादी-विवाह से कम नहीं लग रहा था। फर्क बस इतना था कि यहां बारात नहीं आई थी। फिल्मी गीतों पर नाचते हुए जेई अलग ही मूड में नजर आ रहे थे।

अलग- अलग गानों जैसे चोली में दिल है मेरा…बार-बार आओ ना पर जेई सहित पार्टी के सभी लोग नाच रहे थे। बीच में एक बार बाला और आस-पास पार्षद और ठेकेदारों का हुजूम था। इस दौरान कई लोग वीडियो भी बना रहे थे।

बताया जा रहा है कि जेई राजकुमार का नाम पहले भी कई विवादों में रहा है। कई मामले में जांच की भी बात सामने आ चुकी है। अब शहर के लोग कह रहे हैं, “शराब, शबाब और कबाब” का यह संगम गोरखपुर की सरकारी विदाई पार्टियों में नया ट्रेंड सेट कर रहा है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *