News

हर्षा रिछारिया फूट-फूटकर रोईं: अलीगढ़ में पदयात्रा रोकी, संभल नहीं जा सकेंगी

हर्षा रिछारिया संभल नहीं जा सकेंगी। प्रशासन ने बुलंदशहर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी है। अब वह नरौरा से गंगा स्नान करने के बाद लौट जाएंगी।

गुरुवार को अलीगढ़ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन के चलते हर्षा की पदयात्रा को रोक दिया गया था, लेकिन बाद में सशर्त उन्हें आगे जाने दिया गया।

17 अप्रैल को हर्षा रिछारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोते हुए एक वीडियो अपलोड किया। उन्होंने लिखा- धर्म के रास्ते पर चलना इतना आसान नहीं होता। परीक्षा, त्याग, समर्पण के बिना कुछ प्राप्त नहीं होता।

उन्होंने लिखा- ये आंसू किसी तकलीफ के नहीं हैं बल्कि तीसरे दिन की पदयात्रा पूरी करने की और हरिगढ़ (अलीगढ़) पहुंचने की खुशी के हैं। हर्षा रिछारिया की पैदल यात्रा गुरुवार को अलीगढ़ शहर में पहुंचीं। यहां पर वह महाभारत कालीन अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने के लिए गईं। इस दौरान कुछ हिंदू संगठनों ने उन्हें रोक दिया था। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

हर्षा रिछारिया की सनातनी युवा जोड़ो यात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से होकर गुजरनी थी। ऐसे में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। इसी कारण उन्हें अनुमति नहीं दी गई। फिर बाद में सिर्फ नरौरा तक जाने की अनुमति दी गई। अब वह नरौरा घाट से गंगा स्नान करके वापस अलीगढ़ आएंगी और संभल नहीं जाएंगी। नरौरा में ही यात्रा करेंगी खत्म प्रशासन की सशर्त अनुमति के अनुसार, नरौरा घाट से स्नान करने के बाद हर्षा रिछारिया अलीगढ़ लौटेंगी। संभल नहीं जाएंगी। अलीगढ़ होते हुए वह वापस मथुरा वृंदावन लौट जाएंगी। अलीगढ़ प्रशासन की ओर से संभल प्रशासन को भी इस बारे में सूचना भेजी जा चुकी है।

माहौल को देखते हुए हर्षा को संभल न जाने को कहा गया- सीओ ADM सिटी अमित कुमार भट्‌ट ने बताया- कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने उन्हें रोका था। फिर उन्हें बुलंदशहर बॉर्डर तक सुरक्षा के साथ छोड़ दिया गया था। उनका गंगा स्नान का कार्यक्रम था। पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है।

अलीगढ़ के सीओ सिटी थर्ड अभय कुमार पांडेय ने बताया- संभल के माहौल को देखते हुए साध्वी से संभल न जाने को कहा गया था। वह नरौरा तक ही जाएंगी और गंगा स्नान करके लौटेंगी।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *