google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

लखनऊ KGMU में महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा, प्रोफेसर ने चैंबर में बुलाकर छेड़छाड़ की

लखनऊ के KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में एक बार फिर छेड़खानी और यौन शोषण का मामला सामने आया है। 50 दिन में यह तीसरा केस है। अब पीडियाट्रिक विभाग की एमडी की छात्रा (रेजिडेंट डॉक्टर) ने विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा पर सेक्सुअल हरैसमेंट करने का आरोप लगाया है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन की जांच में पीड़ित डॉक्टर के आरोप सही निकले। इसके बाद आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया। विभाग में एंट्री करने पर रोक भी लगा दी गई है। KGMU प्रशासन पूरे मामले की सच्चाई का पता लगा रहा है। पीड़ित डॉक्टर (एमडी छात्रा) ने 11 फरवरी को परिवारवालों के साथ पहुंचकर KGMU प्रशासन से शिकायत की थी। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर उससे अभद्रता करते हैं। साथ ही मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं। इसके बाद कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के आदेश पर विशाखा कमेटी ने पीड़ित डॉक्टर के बयान दर्ज किए। एडिशनल प्रोफेसर से पूछताछ की।

कमेटी की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड रहने के दौरान उन्हें डीन मेडिसिन कार्यालय से अटैच कर दिया गया।

KGMU के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया- घटना के दिन एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने रेजिडेंट डॉक्टर को किसी काम के बहाने चैंबर में बुलाया। पहले उसका हाथ पकड़ा और फिर छेड़छाड़ की।

इससे रेजिडेंट डॉक्टर हैरान-परेशान हो गई। वो तुरंत चैंबर से बाहर निकली। फिर विभाग की महिला फैकल्टी मेंबर को पूरी बात बताई। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर तत्काल विशाखा कमेटी बनाई गई। शुरुआती जांच के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही जांच पूरी होने तक डीन ऑफिस से अटैच किया गया है। 23 दिसंबर, 2025 को एमडी पैथोलॉजी की छात्रा ने चौक थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसके सीनियर डॉ. रमीज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अबॉर्शन कराया। साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।

पुलिस रमीज को शिकायत के 18 दिन बाद गिरफ्तार कर पाई थी। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी थी। वह ठाकुरगंज में रह रहा था। जबकि पुलिस टीमें उसकी तलाश 4 राज्यों यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में कर रही थी।

पुलिस ने लखनऊ, पीलीभीत और खटीमा वाले घरों पर 7 जनवरी को कुर्की का नोटिस चिपकाया था। 5 जनवरी को उसके पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 9 जनवरी की रात रमीज पकड़ा गया था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *