google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Entertainment

मथुरा में हेमा मालिनी ने दुर्गा अवतार में किया नृत्य

मथुरा में नवरात्र के अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने दुर्गा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित दुर्गा नृत्य नाटिका कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी की प्रस्तुति देख लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। 2 घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान सांसद हेमा मालिनी ने दुर्गा के 9 अलग रूप में अपनी प्रस्तुति दी।

प्रख्यात नृत्यांगना, अभिनेत्री और सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी ने नव दुर्गा महोत्सव के चौथे दिन पाञ्चजन्य प्रेक्षागार में दिव्य व भव्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। उन्होंने अपनी शानदार नृत्य कला से सबका मन मोह लिया। हेमा मालिनी ने रविवार को दुर्गा सप्तशती पर आधारित नृत्य नाटिका ‘दुर्गा’ का मंचन किया। नृत्य नाटिका और महिषासुर मर्दिनी रूप की प्रस्तुति ने विजयश्री रंगमंच के सामने बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया।

हेमा मालिनी ने नृत्य नाटिका की शुरुआत शिव सती कथा से की। जिसमें सती का किरदार निभाते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रेम,भक्ति व रौद्र रस के भावपूर्ण नृत्य मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया। हेमा मालिनी की प्रस्तुति देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दर्शकों ने बीच-बीच में दुर्गा मैया की जय का उद्घोष कर कलाकारों में ऊर्जा भरने का काम किया।

हेमा मालिनी ने साथी कलाकारों के साथ शिवदुर्गा नृत्य नाटिका की ऐसी प्रस्तुति दी कि मानो पाञ्चजन्य प्रेक्षागार में मां दुर्गा अवतरित हो गई हों। यहां प्रस्तुत नृत्य नाटिका में उन्होंने मां दुर्गा और सती के साथ कई रूपों में प्रेम, भक्ति और रौद्र रस का भावपूर्ण मंचन किया। हेमा मालिनी ने साथी कलाकारों के साथ शिव सती कथा, दक्ष वध, शिव तांडव, बम लहरी, शिव पार्वती विवाह, नमस्तस्यै की प्रस्तुति दी।

अभिनय के दौरान अपने दैहिक अभिनय और संवादों से हेमा व अन्य कलाकारों ने सभी को अभिभूत कर दिया। हेमा ने साथ आए चार दर्जन से अधिक कलाकारों के दल के साथ नृत्य, भाव भंगिमा, दैहिक अभिनय तथा संवाद की अदभुत प्रस्तुति दी।

नृत्य के दौरान भक्ति संगीत और भारतीय शास्त्रीय नृत्य के रूप में मंचन किया गया। जिसमें नवदुर्गा स्वरूप, भवानी प्रसाद नर्तन, चंडी रूप धारण, महाकाली रूप, महिषासुर मर्दिनी, सिंह सवार दुर्गा समेत विभिन्न मंचन हुए। जबरदस्त अभिनय देखकर दर्शक अभिभूत नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, ADG श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, परिषद के सीईओ एस बी सिंह, हरे कृष्णा आरचिड के स्वामी आर सी गोयल,विधायक पूरण प्रकाश आदि ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *