हिंदू परिवार चौथा बच्चा पैदा करो, 21 हजार ले जाओ : पिंकी चौधरी
गाजियाबाद, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने शनिवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा- हिंदुओं अपने परिवार को बढ़ाओ। मुसलमान 10-12 बच्चे पैदा कर रहे हैं। इनकी मानसिकता सनातन को खत्म करने की है। वहीं हम हिंदू एक या दो बच्चे पैदा कर रहे हैं।
ये आने वाले समय में हिंदू धर्म और भारत के लिए बहुत घातक साबित होगा। आर्थिक परेशानियों से डरे नहीं। मैं ये कह रहा हूं कि जो भी हिंदू परिवार चौथा बच्चा करेगा, वो मेरे कार्यालय में आकर 21 हजार रुपए ले जाए। जो पांचवा बच्चा करेगा, वो मेरे से 31 हजार रुपए ले जाए। बच्चे पैदा करो, डरे नहीं। आगे बढ़ो।
4 बच्चे पैदा करने पर 21 हजार
गाजियाबाद में शालीमार गार्डर स्थित हिंदू रक्षा दल कार्यालय में पिंकी चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ इकट्ठा हुए थे। इस दौरान सनातन के बचाव को लेकर उन्होंने कहा- आज हमारे हिंदू परिवार एक-एक दो-दो बच्चे पैदा कर रहे हैं। वह हमारे भारत के लिए बहुत ही घातक होगा। यह मुसलमान 10-12 बच्चे पैदा कर रहे हैं। इनकी मानसिकता भारत पर कब्जा करने की है।
मैं यह कहना चाहता कि जो भी हिंदू परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा, मेरी तरफ उसे 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। जो पांचवा बच्चा पैदा करेगा, वो 31 हजार रुपये हमारे कार्यालय पर आकर ले सकता है। यह हमारे सूरज पंडित है। इन्होंने इस देश की चिंता करते हुए कहा भईया हमारे हिंदू परिवार जो कमजोर होते जा रहे हैं। क्योंकि वो बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं। तो इस पर आप एक घोषणा करो। इसलिए मैंने सूरज भाई की तरफ से ये घोषणा की।
मैं कह रहा हूं कि चौथे और पांचवे बच्चे की शिक्षा की व्यवस्था हम करेंगे। अपने परिवार को बढ़ाओ, मामा, चाचा, फूफी के रिश्ते नहीं तो खत्म हो जाएंगे। अधिक से अधिक बच्चे पैदा करेंगे।
जिस घर में 4 से 5 बच्चे पैदा करेंगे, तभी वह पुलिस में भर्ती होंगे, सेना में भर्ती होंगे। आप पूरी ताकत के साथ बच्चे पैदा करेंगे। तो राष्ट्र आगे बढ़ेगा। आप बच्चे पैदा करो और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए आगे बढ़ाओ। जब हिंदू परिवार अधिक बच्चे पैदा करेंगे, तभी हमारी संख्या बढ़ेगी।
तलवारें बांटने पर जेल भेजा
गाजियाबाद के शालीमार गार्डर में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने 29 दिसंबर को तलवारें बांटी थी। जिसके बाद वीडियो फोटो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शालीमार गार्डन में केस दर्ज किया था।
जिसके बाद 10 लोगों को उसी दिन अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। 8 दिन बाद पिंकी चौधरी और इनके बेटे हर्ष को अरेस्ट कर जेल भेजा था। पिंकी चौधरी की 14 जनवरी को डासना जेल से रिहाई हुई थी। जिसके बाद 30 किमी लंबा जुलूस निकालकर आतिशबाजी थी।

