Dailynews

यूपी के 26 शहरों में गर्म रात का अलर्ट:रात का तापमान 35°C के पार जाएगा

यूपी में हीटवेव का कहर बरकरार है। पारा 44°C पार कर गया है। रविवार को सीजन में दूसरी बार मौसम विभाग ने 26 जिलों में रातें गर्म रहने का अलर्ट जारी किया है। रात का तापमान 35 डिग्री के पार जा सकता है, तेज हवाएं भी चलेंगी।

33 जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट है। इसमें इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी शामिल हैं, यहां सीजन में पहली बार अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पारा और चढ़ेगा। 5 दिन तक ऐसी ही गर्मी पड़ेगी। पश्चिमी यूपी में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी।

24 घंटे में रात के तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी
प्रदेश में अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी तेजी से चढ़ने लगा है। 24 घंटे में रात के तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

कानपुर की रात सबसे गर्म
कानपुर में न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार सबसे अधिक 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। झांसी, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर समेत ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

इधर, शनिवार को प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां 44.2°C तापमान दर्ज किया गया। 43.6°C के साथ कानपुर दूसरे और 30.4°C के साथ अयोध्या तीसरे नंबर पर रहा। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। यहां तापमान 39.3 °C रिकॉर्ड किया गया।

वाराणसी में आज कड़ी धूप निकली हुई है। सुबह 10 बजे तक पारा 38 से 40°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। लू के रूप में गर्म हवा भी 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग विभाग ने आज वाराणसी समेत आसपास के 10 जिलों में वार्म नाइट का यलो अलर्ट जारी किया है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *