google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर रैली निकाल दी जानकारी

सेवापुरी।विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को क्षेत्र के जनकवि धूमिल के गांव खेवली,नमो नमः सेवा दल बरेमा,युवा मंडल रामेश्वर द्वारा रैली निकाल कर जागरूक किया गया। रैली के बाद बौद्धिक प्रतियोगिता, पौधरोपण और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने जागरूकता का कार्य करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।


पर्यावरण प्रेमी मनीष पटेल ने ‘‘आओ सब मिलकर अपनी पृथ्वी को बचाएं’’. संदेश दिया।रंजीत तिवारी ने कहा जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य लोगो के मन में पर्यावरण संरक्षण की जिज्ञासा और मनोबल में वृद्धि करना है।बीडीसी रामेश्वर विशाल गुप्ता ने बताया हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौध रोपण,जल संरक्षण और साफ सफाई पर जोर दे इसके लिए हर स्तर पर जागरूकता अभियान समय समय पर चलाया जाए जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे।और हमारी पृथ्वी प्राकृतिक तौर पर सबल रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *