Dailynews

जौनपुर : मीडियाकर्मी पर भड़के मंत्री गिरीश यादव, कहा-बहुत ज्यादा सवाल करते हो…बहुत विकास चाहिए

जौनपुर में विकास को लेकर सवाल पूछने पर योगी के मंत्री गिरीश यादव भड़क गए। उन्होंने मीडियाकर्मी से कहा- दो मिनट में ठीक कर दूंगा। बहुत ज्यादा सवाल करते हो। बहुत विकास चाहिए। इतना कोई नहीं करा सकता है।

जवाब में मीडियाकर्मी ने कहा- पता है कितना विकास कराया। बहुत देखे आप जैसे मंत्री। मैं भी आपको ठीक कर दूंगा। इसके बाद काफी देर तक मंत्री और मीडियाकर्मी में हॉट-टॉक हुई। भाजपा नेताओं ने किसी तरह से दोनों को शांत कराया।

शहर के एक होटल में बुधवार सुबह 11 बजे भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम चल रहा था। इसमें राज्यमंत्री गिरीश यादव, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे। मीडियाकर्मियों को भी बुलाया गया था।

इस दौरान राज्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी एक मीडियाकर्मी ने उसने पूछा- STP परियोजना के तहत आपने कितने विकास करवाए? शीतला चौकिया धाम में क्या विकास हुआ? शहर में विकास के लिए जो योजनाएं आईं, वो कौन सी हैं?

जवाब में मंत्री ने कहा- आजादी के बाद से जितना विकास का कार्य हमने करवाया। उतना किसी ने नहीं करवाया होगा। बहुत विकास किया, कितना गिनाएं। इस पर मीडियाकर्मी ने कहा- जिले में जितनी भी योजनाएं चल रही हैं। सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। ये सुनते ही राज्य मंत्री भड़क गए।

राज्यमंत्री गिरीश यादव जौनपुर के सैदपुर पनियरिया गांव के रहने वाले हैं। पेशे से वकील गिरीश छात्र जीवन से RSS से जुड़े। 2005 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। 2017 में गिरीश को भाजपा ने जौनपुर की सदर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। उनका मुकाबला मौजूदा सदर विधायक कांग्रेस के नदीम जावेद से था।

गिरीश ने उन्हें 12000 वोट से हराया। भाजपा ने उन्हें नगर विकास राज्य मंत्री बनाया। फिर शहरी नियोजन और आवास राज्यमंत्री बनाया। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिर से गिरीश को मैदान में उतारा। वो फिर से विधायक बने और यूपी 2.0 में खेल राज्यमंत्री हैं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *