Dailynews

बिजनौर : किसान संगठन जिलाध्यक्ष का एसओ ने पकड़ा कॉलर, कार्यकर्ता बोले- पुलिस ने की बदसलूकी

Share News
4 / 100

बिजनौर, नांगल इलाके में पुलिस द्वारा एक बुजुर्ग किसान नेता के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नांगल थाने की पुलिस किसान नेता को उसका कॉलर पकड़ कर अभद्र व्यवहार करते हुए नज़र आ रही है। किसान नेता, किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष छतरपाल हैं। ये थाने की पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कल थाने के गेट पर धरना देने के लिए अपने साथियों के साथ बैठे थे।, तभी एसओ द्वारा गैर जमानती वारंट को लेकर किसान नेता को हिरासत में ले लिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि किसान नेता को हिरासत में लिया गया है। कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया।

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के नांगल थाना इलाके का है। यहां पर थाना पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष छतर पाल सिंह और कार्यकर्ताओं मंगलवार को नांगल थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए थे। बताया जा रहा है की किसान संगठन ने थाने की पुलिस को चेतावनी देते हुए 15 फरवरी को थाने पर महापंचायत करने का ऐलान भी किया था। पहले तो पुलिसकर्मियों ने धरना प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस और किसान संगठन के लोगों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।

इसी दौरान पुलिस ने जिलाध्यक्ष छतर सिंह को पकड़कर हिरासत में ले लिया और अन्य किसानों को खदेड़ दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एसओ अशोक कुमार द्वारा किसान नेता का कालर पकड़ कर ले जाया जा रहा है। वहीं मामले सीओ नजीबाबाद अनिल सिंह का कहना है कि छत्रपाल सिंह थाने के गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पास के गांव के रहने वाली फ़हमीदा नाम की एक महिला थाने पहुंची और उसने छत्रपाल सिंह पर फैसले के नाम पर 30 हज़ार रुपए लेने का एक प्रार्थना पत्र दिया।

इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। छत्रपाल सिंह के ऊपर 2015 में हल्दौर थाने में एक शराब तस्करी का केस दर्ज है। इस मामले में कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी का पत्र जारी किया गया था। पुलिस द्वारा छत्रपाल को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *