google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

झांसी : मां और दो बेटों के हाथ तोड़े

झांसी में दीवार गिराने के विवाद में एक परिवार को बेरहमी से पीटा गया। लाठी-सरिया से पीट-पीटकर बुजुर्ग महिला, उसके दो बेटों के हाथ तोड़ दिए। बहू और पोते को भी पीटा गया। 24 घंटे बाद भी तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया जा सका।

अब टूटे हाथ लिए मां-बेटे मेडिकल कराने और केस दर्ज कराने के लिए भटक रहा है। वहीं, मारपीट में दूसरे पक्ष की एक महिला गंभीर घायल है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने बुजुर्ग महिला समेत दोनों घायल बेटों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। ये पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र में तालपुरा के अंबेडकर नगर का है। अंबेडकर नगर निवासी हेमंत सरसैया और उनकी भाभी विनीता सरसैया ने बताया- मेरा 50 साल पुराना मकान है। जिसमें बाहर छज्जा निकला हुआ है। घर के पड़ोस में रहने वाले चंद्रभान वहां से अपनी सीढ़ी बनाना चाहता है। इसको लेकर 2 फरवरी को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। तब पुलिस ने आकर काम रुकवा दिया था। गुरुवार को हम लोग शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने दीवार बनाने लगा।

आरोप है कि लौटने पर हमने 2-4 ईंट उखाड़कर फेंक दी। इसके बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पीट-पीटकर हेमंत के दोनों हाथ तोड़ दिए और सिर फोड़ दिया। उनके बड़े भाई जितेंद्र और मां हीरा का एक-एक हाथ तोड़ दिया। इसके अलावा जितेंद्र की पत्नी विनीता और बेटा विशू को भी पीटा। अब कार्रवाई के लिए परिवार भटक रहा है। सुनवाई नहीं हो रही है।

दूसरे पक्षें ने थाने में केस दर्ज कराया

मारपीट के बाद दूसरा पक्ष नवाबाद थाने जा पहुंचा। राजकुमारी ने पुलिस को तहरीर दी मारपीट कर दी। कहा कि कि देवर मुकेश आदिम छत पर दीवार बनवा रहे थे। आरोप है कि हेमंत अपने परिवार के साथ आ गया। कहा कि जब तक 50 हजार रुपए नहीं दोगे, काम नहीं कर सकते।

सभी ने मिलकर राजकुमारी को बुरी तहर पीटा। पुलिस ने मारपीट के आरोप में जगजीवन, हेमंत, हीरा बाई, हीरा की दोनों बहुओं के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि अभी दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *