काशी : कांवड़ियों से कहा- अल्लाह हू अकबर बोलो, इस्लाम अपनाओ, 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
काशी , हम अपने दोस्त शुभम के साथ अदलपुरा से जल लेकर जंसा शिव मंदिर जा रहे थे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगा रहे थे। राजातालाब के रेलवे फाटक के पास 10-12 मुस्लिम युवकों ने हमें रोक लिया। आरोपियों ने कहा- बोल बम और हर-हर महादेव मत बोलो।
यह तुम्हारे लिए नहीं है। अल्लाह हू अकबर बोलो। हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लो। हमने विरोध किया तो धारदार हथियार से मेरे सिर पर हमला कर दिया। इससे मेरा सिर फट गया। शुभम शोर मचाते हुए भागा। उस सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।’
यह कहना है काशी के बडैनीकला निवासी कांवड़िया पल्टू यादव का। 28 जुलाई, शाम 5 बजे, सावन के तीसरे सोमवार पर हाईवे पर मुस्लिम लड़कों ने मुख्य बाजार से जंसा मार्ग पर मस्जिद के सामने मुस्लिम युवकों ने कांवड़ियों शुभम यादव और उसके दोस्त पल्टू को घेरकर मारपीट की।
पल्टू यादव ने बताया हम लोगों को रोक कर पहले तो आरोपी सामान्य बात करने लगे। कांवड़ के बारे में जानकारी की। हम लोग हर-हर महादेव और बोल बम क्यों बोलते हैं, इसके बारे में जानकारी की। एक आरोपी बोला- ये सब तुम्हें नहीं बोलना चाहिए। तुम लोग अल्लाह हू अकबर के नारे लगाओ। हम लोग उन्हें इग्नोर कर आगे जाने लगे।
आरोपियों ने हिंदू-देवी देवताओं पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए। हमने विरोध किया तो हमें पीटना शुरू कर दिया। हम भागे तो मस्जिद के सामने मौजूद अन्य लोगों ने भी हम लोगों को घेर लिया। पीटते-पीटते हम लोगों को सड़क पर गिरा दिया। फिर लात-घूसों से पीटा। हम फिर भागे तो दौड़ाकर पीटा। अन्य कांवड़ियों के आने से हम लोगों की जान बच सकी।
पुलिस ने पल्टू की तहरीर पर 12 पर केस दर्ज किया गया। मुनव्वर समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। करीब 4 घंटे हंगामा चला। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे को हिरासत में लिया है।
सोमवार को मुख्य बाजार से जंसा मार्ग पर मुस्लिम युवकों ने कांवड़ लेकर जा रहे शुभम यादव और उसके दोस्त पल्टू को घेर लिया। पहले उस पर लड़की को टच करने का आरोप लगाया। बाद में बोल बम नहीं बोलने की बात कही। मस्जिद के सामने बोल बम और हर-हर महादेव का नारा लगाने से रोका।
फिर दोनों कांवड़ियों को सड़क और गलियों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ताबड़तोड़ के बाद जानलेवा हमला किया। अन्य साथियों ने दोनों को बचाया। घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। इधर घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की जानकारी पाकर एसओ राजातालाब, एसीपी राजातालाब के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों को मनाने के लिए अफसर पहुंचे लेकिन सभी ने धरना शुरू कर दिया। कार्रवाई की जिद पर अड़ गए।
पुलिस का मूवमेंट बढ़ता देखकर आरोपी अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने तमाशबीनों को खदेड़ा। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे और मंत्री पवन पाठक मौके पर पहुंचे। लाइसेंसी बंदूक लेकर घटनास्थल पर जाने की जिद की।
पुलिस ने बंदूक लेने की कोशिश की DCP-ADCP से हाथापाई हो गई। जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने पल्टू राम की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और लालच देने का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने मुनव्वर समेत 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है। अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस रात भर दबिश देती रही। वहीं रात में ही बाजार के हालत को देखते हुए बैरिकेडिंग करके जंसा और राजातालाब के रास्ते को बंद कर दिया गया। घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स तैनात है।
डीसीपी आकाश पटेल और एडीसीपी के साथ धक्का-मुक्की करने पर जिलाध्यक्ष राजेश पांडे को पुलिस राजातालाब थाने लेकर गई। यहां हिंदूवादी संगठन के लोग जुट गए। फिर पुलिस ने उन्हें जंसा थाने भेज दिया। यहां पर भी कई विहिप के नेताओं का जमावड़ा रात भर लगा रहा।
पुलिस ने बताया कि राजेश पांडेय अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे थे। उनको आरोपियों के घर की ओर जाने से रोका गया तो पुलिस से भिड़ गए। उनकी बंदूक जब्त की गई है।