Crime News

खुर्जा : नाबालिग से यौन शोषण, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

खुर्जा में एक युवक को 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के यौन शोषण और अपहरण के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने आरोपी पर पिछले एक साल से बच्ची का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी सुहेल खान (पुत्र अयूब खान, निवासी ग्राम धरपा) उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान सुहेल का भाई सलमान भी उसके साथ था।

परिचितों से सूचना मिलने पर परिजनों ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि आरोपी सुहेल पिछले एक साल से उसे डरा-धमका कर शारीरिक शोषण कर रहा था। बच्ची के अनुसार, आरोपी ने किसी को भी बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

इस घटना पर स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री नितिन पंडित ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नितिन पंडित ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नाबालिग बच्ची का लंबे समय से शोषण कर रहा था और उसे भगाने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने प्रशासन से आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

खुर्जा के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *