Live News

खुर्जा : एंटी करप्शन मूवमेंट ने BRC कार्यालय में लगाए 101 पौधे

खुर्जा के बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने पौधरोपण अभियान चलाया। बीआरसी कार्यालय में संगठन के सदस्यों ने 101 पौधों का रोपण किया। जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आह्वान किया। खुर्जा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *