खुर्जा : देवर-भाभी, भतीजी का मिला शव, महिला का शव पेड़ से लटक रहा था
रेलवे लाइन के किनारे जंगल में एक महिला, युवक और मासूम का शव मिला। महिला का शव का पेड़ से लटक रहा था, जबकि युवक और मासूम का शव जमीन पर पड़ा था। शुक्रवार सुबह वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी।
शवों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद पुलिस तीनों की पहचान में जुट गई। शवों के पास से मिले कागज से तीनों की पहचान देवी सरकार (25), सरल सरकार (32) और साबुनती (7) के रूप में हुई है। देवी सरकार के पति का नाम अपिसवर उर्फ आकरू है। मामला खुर्जा के नेहरूपुर रेलवे लाइन के पास का है। पुलिस के अनुसार, देवी और सरल रिश्ते में देवर-भाभी हैं और साबुनती देवी की बेटी है। तीनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के रहने वाले थे। परिवार के सभी लोग खुर्जा में पॉटरी फैक्ट्री में काम करते थे। नेहरुपुर चुंगी स्थित एक घर में किराए के कमरे पर उनके रहने की जानकारी मिली है। मौके से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन, चिप्स के पैकेट, समोसे और कोल्ड ड्रिंक भी बरामद हुई है।
बीते 11 मार्च को पति अपीसवर उर्फ अतिक्रुर का पत्नी से विवाद हुआ था। सभी लोग खुर्जा की पॉटरी में काम करते थे। पति पत्नी के विवाद के बीच पत्नी घर से दस हजार रुपए लेकर चली गई थी। वही मौका ए वारदात पर किसी प्रकार की हाथपाई और संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले है।
ना ही कोई चौथे व्यक्ति के पैरों के निशान प्राप्त हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिलने के बाद वह मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं पर जांच कर रही है।
मृतक महिला और देवर के बीच सम्बन्धों का विरोध करता था पति बीते 11 मार्च को पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण सामने आएगा पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
तीन शव के मामले में एसपी देहात ने प्रेस वार्ता में अहम जानकारी दी है। तथा साथ ही पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण सामने आ जाएंगे।
एसपी देहात तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देवर सरल सरकार और महिला देवी सरकार के बीच प्रेम सम्बन्ध थे।

