Dailynews

खुर्जा :  सिरेमिक से जुड़े एक्सपोर्टर्स के आवास और पॉटरी पर जीएसटी की टीम ने की छापेमारी

खुर्जा क्षेत्र में जीएसटी की टीम ने बड़े स्तर पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए खुरजा के सिरेमिक से जुड़े एक्सपोर्टर्स के आवास और पॉटरी पर छापा मारा। जीएसटी टीम की छापेमारी कार्रवाई से पॉटरी कारोबारी और अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

खुर्जा में सोमवार को जीएसटी विभाग की टीम ने बड़े पटरी कारोबारी और अन्य व्यापारियों के आवास और पॉटरी में छापेमार कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार टैक्स चोरी की शिकायत पर विभाग ने कार्रवाई की गई है। फिलहाल जहां-जहां कार्रवाई की जा रही है इसका लेखा-जोखा जुटाया जा रहा है। अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। वही खुर्जा पॉटरी के लिए विख्यात है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *