खुर्जा : सुभाष रोड़ पर बड़े वाहनों के प्रवेश से भीषण जाम, सड़कों पर भी कब्जा
खुर्जा। नगर के सुभाष रोड़ पर जाम लगना आम हो गया है। ऐसा कोई समय नहीं गुजरता होगा कि जाम नहीं लगे। दिन में हमेंशा जाम की स्थिती रहती है। जिसका कारण बड़े वाहनों का मार्ग में प्रवेश करना तो वही सड़कों पर ठेली खड़ी करके अतिक्रमण करना। इस और नगर पालिका और पुलिस विभाग दोनों का ही ध्यान नहीं है।
खुर्जा नगर के अति व्यस्तम मार्ग सुभाष रोड़ पर जाम लगना आम हो गया है। जिसका कारण मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश है। नगर की सब्जी मंडी और अनाज मंड़ी होने के कारण वैसे ही मार्ग पर भीड़ रहती है लेकिन दिन के समय ही बस, ट्रक, छोटा हाथी, टैक्टर-ट्राॅली अन्य वाहनों से जाम लगता रहता है। वही सड़कों पर दुकानदार भी आगे समान रखकर बिक्री करते है तो दूसरी तरफ सड़कों पर अवैध रूप से ठेलियां खड़ी होने से भी समस्या विकराल बनी रहती है। लोगों की माग है कि ककराला तीराहे, सब्जी मंड़ी और खीरखानी तिराहें पर पुलिसकर्मियों की तैनाती हो। जिससे जाम की समस्या का समाधान हो सके।

