खुर्जा : प्रेम प्रकाश अरोड़ा राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित
खुर्जा, मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत द्वारा आयोजित समारोह में खुर्जा निवासी प्रेम प्रकाश अरोड़ा को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों और शहरों से आई 52 विभूतियों को यह सम्मान दिया गया।
प्रेम प्रकाश अरोड़ा पिछले 40 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय हैं। वे खुर्जा नगर क्षेत्र में छह से अधिक सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। वे लगातार जनहित के कार्यों में योगदान दे रहे हैं। सम्मान समारोह के दौरान अरोड़ा ने कहा कि वे भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को जारी रखेंगे। उन्होंने अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए मिले इस सम्मान पर खुशी जताई।