google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

खुर्जा : नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म

बुलंदशहर के खुर्जा में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आठ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता की मां ने बताया कि तीन जून को उनकी बेटी रात में सोते समय गायब हो गई। पता चला कि गांव के ही कुछ लोग उसे ले गए थे। पांच जून को किशोरी रोती हुई घर लौटी।

किशोरी ने बताया कि करीब तीन साल पहले एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इसके बाद दो और लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पीड़िता से नकदी और जेवरात भी छीन लिए।

आरोपी लगातार किशोरी का यौन शोषण करते रहे। इस दौरान वह एक बार गर्भवती हो गई। एक आरोपी ने एक महिला की मदद से उसे गर्भपात की दवा खिलवा दी। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करवाया।

तीन जून को आरोपी किशोरी को एक होटल ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान के अनुसार, शिकायत के आधार पर आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *