News

खुर्जा : बकाया पैसे मांगने पर युवक का तोड़ दिया पैर, हवाई फायरिंग

खुर्जा में बकाया पैसे मांगने पर एक युवक का पैर तोड़ दिया गया। दबंगों ने इस दौरान हवाई फायरिंग करते हुए जमकर उत्पात मचाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना खुर्जा नगर की शिवलोक कॉलोनी में हुई। मोहल्ला किशन घाट निवासी विवेक उर्फ गोलू गिरी ने कुछ समय पहले एक युवक को दो लाख रुपए उधार दिए थे। आरोप है कि जब विवेक ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी युवक लगातार आनाकानी कर रहा था।

पीड़ित विवेक के अनुसार, देर रात पैसे वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी युवक और उसके साथ आए 4-5 हमलावरों ने लाठी-डंडों से विवेक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी टांग टूट गई। हमलावरों ने अवैध पिस्टल से चार राउंड हवाई फायरिंग भी की। पीड़ित विवेक के अनुसार, देर रात पैसे वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी युवक और उसके साथ आए 4-5 हमलावरों ने लाठी-डंडों से विवेक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी टांग टूट गई। हमलावरों ने अवैध पिस्टल से चार राउंड हवाई फायरिंग भी की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *