Live News

खुर्जा : अवैध स्विमिंग पुल में डूबने से युवक की मौत

खुर्जा, नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव टेना में एक अवैध स्विमिंग पुल में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विमिंग पुल में अधिक गहराई और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण यह हादसा हुआ। राहुल गहरे पानी में जाने के बाद डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और जटिया अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में पता चला है कि स्विमिंग पुल पूरी तरह अवैध रूप से चल रहा था। यहां न तो सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था और न ही लाइफगार्ड की व्यवस्था थी। पुल को बिना किसी सरकारी अनुमति के संचालित किया जा रहा था। खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *