News

किसान यूनियन का टोल प्लाजा पर धरना, 24 घंटे से कर रखा टोल फ्री

बिजनौर के भनेड़ा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना पिछले 24 घंटे से जारी है। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल को फ्री कर दिया है। वाहन बिना टोल दिए ही प्लाजा से गुजर रहे हैं। बारिश के बावजूद कार्यकर्ता धरने पर डटे हुए हैं।

यह विरोध रविवार को शुरू हुआ। दरअसल, किसान नेता के परिवार और किसानों की पेड़ ले जा रही गाड़ी से टोल वसूलने का प्रयास किया गया। इसके बाद भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर और प्रांतीय नेता अजय बलियान के नेतृत्व में किसान धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारी स्थानीय लोगों से जबरन वसूली करते हैं। वे किसानों और आम जनता को परेशान करते हैं। कर्मचारियों का व्यवहार भी अभद्र रहता है।

रात में एनएचएआई अधिकारियों और भाकियू नेताओं के बीच वार्ता हुई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। सोमवार को दोबारा वार्ता होगी। पिछली वार्ता में तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद देवदत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद अवनीश कुमार और किरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *