Live News

खुर्जा में मनाई गई लोहड़ी

खुर्जा क्षेत्र में लोहड़ी पर्व के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पंजाबी समाज के लोगो ने आग जलाकर नाचते हुए गाने गाकर त्योहार की बधाई दी। इस दौरान नगर के बाजारों में गज्जक और रेवड़ी के स्टॉल लगाए गए साथ ही नगर स्थित निजी स्कूल में भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया।

जिला बुलंदशहर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान खुर्जा की पंचवटी कॉलोनी निवासी विशाल वाधवा ने बताया कि लोहड़ी उत्तर भारत का एक पुराना त्योहार है। ये मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। उन्होंने बताया की इस बार मकर संक्रांति 15 को होने की वजह से लोहड़ी का पर्व काफी स्थानों पर आज भी मनाया गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *